Please enable javascript.छेड़छाड़ से बचने के लिए मॉडल ने निकाली बंदूक - Model pulls out gun to save herself from molesters - Navbharat Times

छेड़छाड़ से बचने के लिए मॉडल ने निकाली बंदूक

पीटीआई | 13 Oct 2015, 5:37 pm
Subscribe

मुंबई की एक मॉडल ने उस समय बंदूक निकाल ली जब दो लोगों ने उससे छेड़खानी करने की...

model pulls out gun to save herself from molesters
छेड़छाड़ से बचने के लिए मॉडल ने निकाली बंदूक
मंगलवार

मुंबई की एक मॉडल ने उस समय बंदूक निकाल ली जब दो लोगों ने उससे छेड़खानी करने की कोशिश की। घटना मंगलवार को सुबह 9 बजे करोल बाग में हुई। मॉडल अपने कुछ दोस्तों के साथ करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास एक आउटलेट शॉपिंग करने गई थी।

पुलिस के मुताबिक,'महिला बिलिंग काउंटर पर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। तभी अचाकर वहां से गुजर रहे दो पुरुषों ने उस पर भद्दी टिप्पणी की और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस पर महिला ने बैग से बंदूक निकाल ली। यह देखकर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। वहां भीड़ इकट्ठी हो गई और दुकान के मैनेजर ने बीचबचाव किया।'

महिला ने राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान लिया गया है। महिला के बंदूक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने महिला से जांच में सहयोग करने की अपील की है, वहीं महिला के प्रतिक्रिया का इंतजार है।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर