वस, नई दिल्ली : राजधानी के दो अलग-अलग इलाकों में रोड एक्सिडेंट में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पहली घटना कंझावला इलाके की है। यहां 50 साल की महिला को किसी गाड़ी ने कुचल दिया। राहगीरों ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान सुल्तानपुरी निवासी लक्ष्मी के रूप में हुई है।
दूसरी घटना वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर इलाके की हैं। यहां भी अज्ञात गाड़ी ने एक युवक को रौंद दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान उत्तम नगर के मोहन गार्डन निवासी रोजश कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक देर रात सूचना मिली थी कि नवादा मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।