Please enable javascript.घर में शख्स की संदिग्ध हालत में मौत - In the house of a man dead in mysterious circumstances - Navbharat Times

घर में शख्स की संदिग्ध हालत में मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम | 4 Sep 2015, 2:16 am
Subscribe

नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के करावल नगर इलाके में दोनों पैरों से अपाहिज शख्स संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर मृत मिला। उसका शव सीढ़ियों पर फंदे से...

in the house of a man dead in mysterious circumstances
घर में शख्स की संदिग्ध हालत में मौत

प्रस, करावल नगर

नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के करावल नगर इलाके में दोनों पैरों से अपाहिज शख्स संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर मृत मिला। उसका शव सीढ़ियों पर फंदे से लटका हुआ था। मृतक की पहचान अजय (32) के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने पर उसकी पत्नी ने चूहे मारने की दवा खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। वह लोनी स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अजय पत्नी कमलेश, दो बेटों संतोष (9) और रोहित (8) के साथ प्रेम विहार गली नंबर- 12 स्थित मकान में रेंट पर रहता था। दोनों बच्चे दूसरी और तीसरी क्लास में पढ़ते हैं। एक सड़क हादसे में अजय के दोनों पैर खराब हो गए थे। करीब 9 महीने पहले वह रोजी-रोटी की तलाश में पत्नी और दोनों बच्चों के साथ दिल्ली आ गया। कमलेश प्राइवेट जॉब करती थी। आर्थिक तंगी के चलते अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा रहता था। मंगलवार रात भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद कमलेश ने चूहे मारने की दवा खा ली थी। तबियत बिगडने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह अजय का शव सीढियों पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें