Please enable javascript.बहन के अपहरण का विरोध करने पर मर्डर - Man murdered in Seelampur area of Delhi - Navbharat Times

बहन के अपहरण का विरोध करने पर मर्डर

नवभारत टाइम्स | 3 Aug 2015, 3:17 am
Subscribe

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बहन के अपहरण का विरोध करने पर एक आदमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई...

man murdered in seelampur area of delhi
बहन के अपहरण का विरोध करने पर मर्डर

सीलमपुर (नई दिल्ली)

बहन के अपहरण का विरोध करने पर एक आदमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने इरशाद हुसैन (50) का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर फैजुल को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ा है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर ही है। वारदात नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के सीलमपुर इलाके की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इरशाद मूलरूप से संभल, यूपी का रहने वाला था। वह शास्त्री पार्क गली नंबर-2 में परिवार के साथ रेंट पर रहता था। परिवार में पिता हशमत हुसैन, पत्नी और पांच बच्चों के अलावा 20 साल की छोटी बहन है। वह पुराने नोट बदलने का काम करता था। कुछ समय पहले इरशाद ने अपनी बहन के रिश्ते की बात पड़ोसी फैजुल के बेटे से चलाई थी, लेकिन तब उसने रिश्ता करने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद उसने अपनी बहन का रिश्ता मुरादाबाद में पक्का कर दिया। आरोप है कि कुछ दिनों से फैजुल, इरशाद पर दबाव डाल रहा था कि वह अपनी बहन का रिश्ता मुरादाबाद में खत्म कर उसके बेटे से कर दे। उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। इस पर फैजुल ने जबरन उसकी बहन को उठाने की धमकी दी थी। आरोप है कि शनिवार रात फैजुल अपने बेटों और परिवार के साथ इरशाद के घर पहुंचा। उसने इरशाद की बहन को जबरन अगवा करने का प्रयास किया।

विरोध करने पर आरोपियों ने इरशाद को पीटना शुरू कर दिया। उसका सिर दीवार में दे मारा। इरशाद के बेहोश होने पर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने इरशाद को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें