नई दिल्ली
प्रेमी से संबंधों में अड़चन डाल रहे पति को एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर मार डाला। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। यह वारदात साउथ वेस्ट दिल्ली के कैंट थाना इलाके में हुई। यहां पुराने नांगल में 20 जून की सुबह सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था।
हालात से साफ था कि हत्या किसी और जगह करने के बाद लाश वहां लाकर डाली गई थी। उसके गले में चाकू मारा गया था। पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का नाम बाबूलाल था। वह अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ पुराने नांगल में रहता था।
बाबूलाल के जानकारों ने पुलिस को बताया कि उसके घर एक युवक आता रहता था। पुलिस ने सुमित्रा से पूछताछ की तो वह ज्यादा देर तक सच्चाई छिपा नहीं सकी। उसने बताया कि शादी से पहले उड़ीसा स्थित मायके में उसके संबंध अर्जुन एक्का नामक युवक से थे। घरों में काम करने के लिए वह 2009 में दिल्ली आ गई। यहां उसकी शादी कारपेंटर बाबूलाल से हो गई।
उनके दो बच्चे हुए। पिछले साल अर्जुन एक्का दिल्ली आ गया। वह खुद को सुमित्रा का रिश्तेदार बता कर उन्हीं के साथ रहने लगा। वह बाबूलाल की गैर-मौजूदगी में सुमित्रा के पास चला जाता था। बाबूलाल को यह जानकारी मिली तो उसने अर्जुन को घर से बाहर निकाल दिया।
संबंधों में बाधा बन रहे बाबूलाल से परेशान होकर उसकी पत्नी और अर्जुन ने मिल कर उसकी हत्या की योजना बना ली। 20 जून की रात बाबूलाल शराब पीकर गहरे नशे में था। उसकी पत्नी ने अर्जुन को बुला लिया। अर्जुन ने चाकू से बाबूलाल का गला काट दिया। सुमित्रा ने उसकी मदद की। इसके बाद लाश सड़क पर फेंक कर अर्जुन उड़ीसा के सुंदरगढ़ भाग गया। पुलिस ने उसे सुंदरगढ़ से गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया।