Please enable javascript.नजफगढ़ के पूर्व MLA भरत सिंह को मारी गोली, अस्पताल में मौत - Delhi Ex MLA Bharat Singh shot in Delhi - Navbharat Times

नजफगढ़ के पूर्व MLA भरत सिंह को मारी गोली, अस्पताल में मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम | 29 Mar 2015, 11:30 pm

इस घटना में भरत सिंह के अलावा तीन अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। घायल तीन लोगों का इलाज...

delhi ex mla bharat singh shot in delhi
नजफगढ़ के पूर्व MLA भरत सिंह को मारी गोली, अस्पताल में मौत
दिल्ली

राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ से पूर्व विधायक रहे भरत सिंह को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। नाजुक हालत में भरत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

इस घटनाक्रम में भरत सिंह के अलावा तीन अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। घायल तीन लोगों का इलाज अभी चल रहा है।

भरत सिंह नजफगढ़ से 2008 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़े थे और निर्वाचित हुए थे। बाद में भरत सिंह आईएनएलडी में शामिल हो गए पर 2013 और 2015 के विधानसभा में उन्हें जीत नहीं मिली और दोनों बार वह दूसरे नंबर पर रहे।

पूर्व विधायक भरत सिंह कृष्ण पहलवान के भाई हैं। आपको बता दें कि भरत सिंह पर 2012 में भी बदमाशों ने गोलियां बरसाकर उन्हें घायल किया था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर