Please enable javascript.बच्चे से कुकर्म के बाद मर्डर, पड़ोसी अरेस्ट - After the murder of children raped, neighbor arrested - Navbharat Times

बच्चे से कुकर्म के बाद मर्डर, पड़ोसी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम | 29 Mar 2015, 8:00 am
Subscribe

विशेष संवाददाता, विकास नगर आठ साल के बच्चे से कुकर्म के बाद उसका मर्डर कर दिया गया। पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चा अपने माता-पिता की...

after the murder of children raped neighbor arrested
बच्चे से कुकर्म के बाद मर्डर, पड़ोसी अरेस्ट

विशेष संवाददाता, विकास नगर

आठ साल के बच्चे से कुकर्म के बाद उसका मर्डर कर दिया गया। पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चा अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

यह वारदात वेस्ट दिल्ली के रनहोला थाना इलाके के विकास नगर में हुई। यहां रहने वाले परिवार का आठ साल का बच्चा शुक्रवार सुबह 11 बजे दुकान पर गया था। वह इसी एरिया में प्राइवेट स्कूल में पहली क्लास में पढ़ता था। दुकान से वापस आते हुए वह लापता हो गया। बच्चे की मां कुछ देर इंतजार के बाद बाहर गई। दुकानदार ने उन्हें बताया कि बच्चा वापस चला गया था। उन्होंने अपने पति को खबर दी।

बच्चे की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को खबर दी गई। लोगों ने कहा कि बच्चा आसपास ही किसी घर में हो सकता है, इसलिए तलाशी ली जाए। पड़ोस में रहने वाली सोनिया के मुताबिक पुलिस ने तलाशी लेने से इनकार कर दिया। रनहोला पुलिस औपचारिक कार्रवाई करती रही। दूसरी ओर, बच्चे का परिवार और आसपास के लोग रात में उसे तलाश करते रहे। रात 11 बजे एक मकान की छत पर भारी चीज गिरने की आवाज सुनाई पड़ी। लोग उधर दौड़े। वहां छत पर एक बैग नजर आया। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें उसी बच्चे की लाश थी। उस छत के बराबर में ऊंचा मकान है। लोग उस मकान पर चढ़ गए और वहां रहने वाले बिजेंद्र उर्फ दाऊ (22) को पकड़ लिया। शुरुआती इनकार के बाद उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को बुला लिया गया।

मुलजिम ने बताया कि उसका परिवार दिल्ली से बाहर गया हुआ है। वह घर में अकेला था। उसने बच्चे को गली से गुजरते देख कर बहाने से अपने घर में बुला लिया। उसने बच्चे से कुकर्म किया। विरोध करने पर उसने मारपीट की। बाद में उसे डर हुआ कि बच्चा अपने घर जाकर सब कुछ बता देगा। पुलिस के मुताबिक, इस आशंका में उसने बच्चे का गला दबा कर मर्डर कर दिया। इसके बाद उसने शव को बैग में भर कर अपनी छत पर बने बाथरूम में छिपा दिया। दोपहर में बच्चे की मां ने उससे अपने बेटे को देखने के बारे में पूछा तो उसने इनकार कर दिया। वह अपने घर से बाहर नहीं निकला। रात में उसने बाथरूम से बैग निकाला और बराबर वाले मकान की छत पर फेंक दिया।

पुलिस ने मर्डर और कुकर्म के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वह इन दिनों प्राइवेट नौकरी कर रहा था।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें