Please enable javascript.नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर शराब पार्टी, झगड़े में मर्डर - Returned alcohol addiction center party, fights Murder - Navbharat Times

नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर शराब पार्टी, झगड़े में मर्डर

नवभारत टाइम्स | 31 Jan 2015, 4:59 am
Subscribe

शराब की आदत की वजह से नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती दो युवक वहां दोस्त बन गए। बाहर निकलकर दोनों...

returned alcohol addiction center party fights murder
नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर शराब पार्टी, झगड़े में मर्डर

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली

शराब की आदत की वजह से नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती दो युवक वहां दोस्त बन गए। बाहर निकलकर दोनों की मुलाकात हुई और दोनों ने शराब पार्टी की। इसी दौरान हुए झगड़े में एक ने दूसरे का मर्डर कर उसके घर में लूटपाट कर दी। उसे गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया।

यह वारदात वेस्ट दिल्ली के पश्चिम विहार में हुई। यहां जीएच ब्लॉक में रहने वाले शैलेंद्र कुमार पर किसी ने चाकू से हमला कर घर में लूटपाट की थी। बेडरूम में खून बिखरा हुआ था। उस वक्त शैलेंद्र के माता-पिता अपनी बेटी से मिलने गुड़गांव गए हुए थे। अगले दिन संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान शैलेंद्र की मौत हो गई। मिंयावाली नगर थाने में मर्डर और रॉबरी का केस दर्ज किया गया।

तहकीकात के दौरान एसीपी पंजाबी बाग हरचरण वर्मा की टीम ने धर्मवीर उर्फ धर्मपाल (24) को गिरफ्तार कर लिया। वह निहाल विहार की गली नंबर-9 में रहता है। वह ई-रिक्शा ड्राइवर है। लूटा गया सोनी हैंडीकैम, मोबाइल फोन, दो घड़ियां, दो पेन ड्राइव और चाकू उसके कब्जे से बरामद किए गए।

डीसीपी वेस्ट पुष्पेंद्र कुमार के मुताबिक, धर्मवीर नशे का आदी है। वह निहाल विहार स्थित जीवन ज्योति नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। वहां उसकी मुलाकात शैलेंद्र से हुई। वह भी नशे की लत की वजह से वहां भर्ती था। वह पहले फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। नशे की लत की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके में रहने लगी थी। शैलेंद्र और धर्मवीर में दोस्ती हो गई। बाहर निकलकर दोनों मिलते रहते थे।

22 जनवरी को शैलेंद्र इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र में गया था। वहां से वापस आते हुए वह धर्मवीर के घर चला गया। वहां दोनों शराब पीने लगे। वहां से दोनों शैलेंद्र के घर आए। वहां भी दोनों शराब पीने लगे। धर्मवीर घर जाने लगा। शैलेंद्र ने उसे पकड़कर रोक लिया। दोनों में हाथापाई हो गई। धर्मवीर को वहां रखा किचन नाइफ नजर आ गया। उसने चाकू उठाकर शैलेंद्र पर हमला कर दिया। इसके बाद वह घर से सामान भी उठा ले गया।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें