Please enable javascript.बाजार से लौट रही महिला से सोने की चेन लूटी - Looted gold chain from a woman returning from market - Navbharat Times

बाजार से लौट रही महिला से सोने की चेन लूटी

नवभारत टाइम्स | 18 Dec 2014, 8:00 am

बाबरपुर रोड मार्केट जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में मोटरसाइकल सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर...

looted gold chain from a woman returning from market
बाजार से लौट रही महिला से सोने की चेन लूटी

शाहदरा

नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के बाबरपुर रोड मार्केट जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में मोटरसाइकल सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। एक युवक ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर उसे डरा दिया। पुलिस ने रॉबरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार गीतिका वर्मा अपने परिवार के साथ प्रतापपुरा, शाहदरा में रहती है। बुधवार दिन के 3:30 बजे के करीब महिला चप्पलें बदलने के बाद दुकान से घर लौट रही थी। उसी दौरान मोटरसाइकल सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला के शोर मचाए जाने पर एक युवक ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली। इससे युवक डर गया और वहीं पर रुक गया। इसके बाद बदमाश कैनरा बैंक के सामने वाली गली के अंदर घुस गए। बदमाशों के फरार होने के बाद महिला ने पुलिस को कॉल कर वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर