Please enable javascript.12 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 गिरफ्तार - 12 million of heroin seized, three arrested - Navbharat Times

12 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम | 27 Nov 2014, 08:00:00 AM

विस, त्रिलोकपुरी ईस्ट दिल्ली के त्रिलोकपुरी में हेरोइन बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे बरेली (यूपी) से हेरोइन लाकर यहां...

12 million of heroin seized three arrested
12 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 गिरफ्तार

विस, त्रिलोकपुरी

ईस्ट दिल्ली के त्रिलोकपुरी में हेरोइन बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे बरेली (यूपी) से हेरोइन लाकर यहां पुड़िया में बेचते थे। पुलिस का दावा है कि इनसे जब्त की गई 3 किलो 300 ग्राम हेरोइन की कीमत इंटरनैशनल मार्केट में 12 करोड़ से ज्यादा है।

स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन के मुताबिक, गिरफ्तार मुलजिमों के नाम चंद्रशेखर, धर्मा और जावेद खान हैं। चंद्रशेखर त्रिलोकपुरी में रहता है। वह यूपी के जावेद खान से हेरोइन मंगाता था। धर्मा इसे लेकर दिल्ली आता था। डीसीपी के मुताबिक, त्रिलोकपुरी के ब्लॉक नंबर-31 में चंद्रशेखर और धर्मा को गिरफ्तार किया गया। धर्मा, चंद्रशेखर को हेरोइन दे रहा था। इनसे पूछताछ में पता चला कि जावेद खान यूपी के रामपुर में धर्मा को हेरोइन देता है।

जावेद खान को उत्तराखंड के रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। वह बरेली का रहने वाला है। उसने बताया कि मणिपुर के अनीस से हेरोइन लेता था। वह इसे रूद्रपुर स्थित अपने फ्लैट में रिफाइंड करने के बाद दिल्ली भेजता था।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर