Please enable javascript.शराब पिलाकर पहाड़गंज में रेप - Girl raped after intoxicating with liquor in Paharganj - Navbharat Times

शराब पिलाकर पहाड़गंज में रेप

नवभारत टाइम्स | 22 Nov 2014, 2:39 pm
Subscribe

सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक लड़की के साथ रेप किया गया....

girl raped after intoxicating with liquor in paharganj
शराब पिलाकर पहाड़गंज में रेप

नई दिल्ली

सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक लड़की के साथ रेप किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पहाड़गंज पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मुलजिम पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। वह दिल्ली के नबी करीम इलाके में अपने रिश्तेदार के घर आया था।

सेंट्रल दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़ित को उसकी एक दोस्त पहाड़गंज के स्वीट ड्रीम होटल लेकर गई थी। यहां उसका बॉयफ्रेंड सनी और कजिन प्रदीप मौजूद थे। चारों ने इसी होटल में बुधवार की रात बैठकर शराब पी, फिर सनी की मौजूदगी में प्रदीप ने लड़की के साथ रेप किया। सनी और दोनों लड़कियां नबी करीम इलाके के रहने वाले हैं, जबकि मुलजिम लुधियाना का है।

आरोप है कि पीड़ित लड़की को इसी इरादे से होटल तक बुलवाया गया था और मौका पाकर रेप की वारदात अंजाम दी गई। खुद को संभालने के बाद पीड़ित ने मौके से ही पुलिस को कॉल किया लेकिन तब तक मुलजिम, उसका कजिन और प्रेमिका वहां से फरार हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया और आरोपी प्रदीप को अरेस्ट कर लिया।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर