Please enable javascript.कंस्ट्रक्शन कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार - Director of construction firm arrested - Navbharat Times

कंस्ट्रक्शन कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम | 1 Nov 2014, 8:00 am
Subscribe

विस, नई दिल्ली एक मशहूर कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर को चीटिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कंपनी के दो प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करने वाले 350...

director of construction firm arrested
कंस्ट्रक्शन कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

विस, नई दिल्ली

एक मशहूर कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर को चीटिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कंपनी के दो प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करने वाले 350 नागरिकों ने पुलिस कंप्लेंट की थी। इनसे 160 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के डीसीपी मंगेश कश्यप के मुताबिक, अभियुक्त का नाम सुनील दहिया है। वह मयूर विहार में रहते हैं। डीसीपी ने बताया कि इस कंपनी ने मानेसर और गुड़गांव के सेक्टर-74 में दो प्रोजेक्टों में नागरिकों से इन्वेस्टमेंट कराया था। करीब 700 लोगों ने इन प्रोजेक्ट में निवेश किया। इनमें से 350 निवेशकों ने पुलिस कंप्लेंट कर बताया कि कंपनी ने उनसे धोखाधड़ी की है। डीसीपी ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टरों ने इनसे 160 करोड़ रुपये की चीटिंग की है। इस केस में सुनील दहिया के भाई संजय दहिया और इनके पिता दरियाव सिंह भी मुलजिम हैं।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर