Please enable javascript.गाय चुराने में मर्डर, दो इनामी आरोपी अरेस्ट - Murder at stealing cows, two prize judged arrest - Navbharat Times

गाय चुराने में मर्डर, दो इनामी आरोपी अरेस्ट

नवभारत टाइम्स | 1 Nov 2014, 3:38 am
Subscribe

गाड़ी में गाय भर रहे मुलजिमों को देख कर लोगों ने उन्हें घेर लिया। मुलजिम फायरिंग करते हुए भाग गए...

murder at stealing cows two prize judged arrest
गाय चुराने में मर्डर, दो इनामी आरोपी अरेस्ट

पुल प्रहलादपुर

वाहन में गाय भर रहे बदमाशों को देख कर लोगों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई। इस मर्डर केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


डीसीपी साउथ ईस्ट मनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पुल प्रह्लादपुर के एसएचओ गोविंद चौहान की टीम ने वसीम अकरम और सलाउद्दीन नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मेवात के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। यह वारदात 23 फरवरी को हुई थी। रात में 10:45 बजे कुछ लोग लाल कुआं इलाके से गायों को टाटा-407 में भर रहे थे। आसपास रहने वाले लोगों ने टाटा-407 वालों को घेर लिया। मुलजिमों ने फायरिंग कर दी।

रवि नामक युवक को गोली लग गई। टेम्पो वाले भाग गए। रवि को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। वह लाल कुआं में रहता था। पुल प्रह्लादपुर थाने में मर्डर केस दर्ज किया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि इस वारदात में वसीम अकरम और सलाउद्दीन का हाथ है। दोनों की गिरफ्तारी पर इनाम का ऐलान किया गया। डीसीपी ने बताया कि अकरम का दोस्त खूब्बी और सलाउद्दीन का बहनोई कामिल कसाई हैं। अकरम और सलाउद्दीन उनके लिए ही गाय चुराते थे। इस मर्डर केस में कामिल पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर