Please enable javascript.जुलाई में चुराए गर्म कपड़े, अब चुराई जूलरी - In July, warm clothes stolen, stolen jewelery now - Navbharat Times

जुलाई में चुराए गर्म कपड़े, अब चुराई जूलरी

नवभारतटाइम्स.कॉम | 25 Oct 2014, 8:00 am

स, नई दिल्लीनॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मॉडल टाउन इलाके की एक गली में चोरों ने ग्रिल काटकर जूलरी और कुछ महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर हाथ साफ कर दिया।...

in july warm clothes stolen stolen jewelery now
जुलाई में चुराए गर्म कपड़े, अब चुराई जूलरी

स, नई दिल्ली

नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मॉडल टाउन इलाके की एक गली में चोरों ने ग्रिल काटकर जूलरी और कुछ महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर हाथ साफ कर दिया। शिकायतकर्ता की तहरीर पर मॉडल टाऊन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गली में इसके पहले भी चोरी हो चुकी है, बावजूद इसके पुलिस सतर्क नहीं हुई और दोबारा चोरी हो गई। पीड़ित पारितोष ने बताया कि वह ओल्ड गुप्ता कॉलोनी में रहते हैं। 20 जुलाई की रात चोरों ने उनके घर से गर्म कपड़े उड़ा दिए थे। इनमें कंबल, स्वेटर और जैकेट्स शामिल हैं। इसके बाद इसी गली में चोरों ने 4 अक्टूबर को फिर चोरी की। इस बार चोर चार सोने की चूड़ियां, एक कैमरा, मोबाइल समेत कई सामान लेकर भागने में सफल रहे।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर