Please enable javascript.मर्डर कर ई-रिक्शा लूटने का आरोपी अरेस्ट - E-rickshaw marauding Murder accused arrested - Navbharat Times

मर्डर कर ई-रिक्शा लूटने का आरोपी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम | 25 Oct 2014, 8:00 am

नगर संवाददाता, नई दिल्लीउत्तम नगर इलाके में एक शख्स अशोक कुमार का मर्डर करने वाला अरेस्ट कर लिया गया है। इसकी शिनाख्त मनोज कुमार के रूप में हुई है।...

e rickshaw marauding murder accused arrested
मर्डर कर ई-रिक्शा लूटने का आरोपी अरेस्ट

नगर संवाददाता, नई दिल्ली

उत्तम नगर इलाके में एक शख्स अशोक कुमार का मर्डर करने वाला अरेस्ट कर लिया गया है। इसकी शिनाख्त मनोज कुमार के रूप में हुई है। मोहन गार्डन के रहने वाले मनोज के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चार मामले दर्ज हैं। इसने ई-रिक्शा ड्राइवर अशोक कुमार का मर्डर उसका रिक्शा लूटने के इरादे से किया था।

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस के लिए यह मर्डर एक ब्लाइंड केस था। 18 अक्टूबर की आधी रात उत्तम नगर पुलिस को खबर मिली कि होली चौक पार्क के पास एक शख्स घायल हालत में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत हालत में पाया। उसके चेस्ट और सिर में चोट के गहरे निशान थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके इस मामले की तफ्तीश शुरू की। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कई इंतजाम किए। लोकल सूत्रों को एक्टिव करने के अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके अलावा कबाड़ियों, कचरा चुनने वालों और ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि अशोक के मर्डर का आरोपी मनोज कुमार है।

गिरफ्तारी के बाद मनोज ने बताया कि कुछ वक्त से वह तंगहाल था क्योंकि आमदनी से उसकी जरूरतें पूरी नहीं हो रही थीं। फिर 17 अक्टूबर की शाम उसने उत्तम नगर से ई-रिक्शा लिया और उस पर घूमता रहा। फिर उसने रिक्शा चालक से कहा कि वह रिक्शा लेकर पार्क की तरफ चले। वहां मनोज ने एक सुनसान जगह पर रिक्शा रुकवाकर अशोक पर चाकू से हमला कर दिया। फिर मनोज उसका मोबाइल और ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर