Please enable javascript.दिल्ली से अगवा डीलर पलवल में मिले - Were abducted from Delhi to Palwal dealer - Navbharat Times

दिल्ली से अगवा डीलर पलवल में मिले

नवभारतटाइम्स.कॉम | 25 Oct 2014, 8:00 am
Subscribe

एक संवाददाता, पलवलदिल्ली से किडनैप हुए एक प्रॉपर्टी डीलर पलवल (हरियाणा) में शुक्रवार को मिले। इनके परिजनों से अपहरणकर्ताओं ने 3 करोड़ की फिरौती मांगी...

were abducted from delhi to palwal dealer
दिल्ली से अगवा डीलर पलवल में मिले

एक संवाददाता, पलवल

दिल्ली से किडनैप हुए एक प्रॉपर्टी डीलर पलवल (हरियाणा) में शुक्रवार को मिले। इनके परिजनों से अपहरणकर्ताओं ने 3 करोड़ की फिरौती मांगी थी। प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में बने छावला मंदिर से गुरुवार को किडनैप हुए थे। उन्होंने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर पुलिस स्टेशन तक पहुंचे हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तुरंत छापा मारकार दो युवकों को अरेस्ट किया है, जहां अपहरणकर्ताओं ने डीलर को रखा हुआ था। हरियाणा पुलिस ने दोनों आरोपियों और डीलर को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। दोनों आरोपी डीलर के क्लासमेट रह चुके हैं।

सिटी एसएचओ रतनदीप के मुताबिक प्रदीप ने उन्हें बताया कि वह शाम को मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए थे। वह अपनी होंडा सिटी कार में थे। इस दौरान वह दीनपुर निवासी विनोद के प्लॉट के पास से निकले थे। प्रदीप का आरोप है कि विनोद अपने चार साथियों के साथ अपनी कार में उनका पीछा करने लगा। प्रसाद चढ़ाने के दौरान आरोपियों ने उनका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उन्हें बेहोशी के इंजेक्शन भी लगाए। रात करीब 1:30 बजे 2 आरोपी उन्हें पलवल स्थित आर्य नगर के फ्लैटों में ले आए। जबकि तीन आरोपी अपनी गाड़ी व उसकी होंडा सिटी कार को लेकर चले गए। आरोपियों ने उसके गले की सोने की चेन, जेब से करीब 35 हजार रुपये ले लिया। प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब उसकी आंख खुली तो देखा कि दोनों आरोपी सोए हुए थे। वह जैसे-तैसे कमरे से निकले ओर तीसरी मंजिल से पाइपों के सहारे नीचे उतरकर सिटी थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस उसके साथ फ्लैट में आई और वहां से राहुल व जीतू को गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप के अपहरण का मामला दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया हुआ है। एसएचओ के मुताबिक आरोपियों में से किसी एक की जानकारी हसनपुर निवासी दीपक से थी। दीपक ने ही आर्य नगर में घटना से चार दिन पहले फ्लैट किराए पर दिलवाया था। पुलिस इस बात की भी जानकारी कर रही है कि फ्लैट किराए पर देने से पहले कोई आईडी ली गई थी या नहीं।

प्रदीप के पिता रोहताश ने बताया कि उनकी पत्नी सावित्री के पास आरोपियों का शुक्रवार सुबह फोन आया और प्रदीप को छोड़ने की एवज में तीन करोड़ रुपये मांगे। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती, पलवल सिटी पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि प्रदीप को सकुशल छुड़ा लिया है।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर