Please enable javascript.एनसीसी कैडेट्स ने यमुना में कूदी महिला को बचाया - NCC cadets saved the woman jumped into Yamuna - Navbharat Times

एनसीसी कैडेट्स ने यमुना में कूदी महिला को बचाया

नवभारतटाइम्स.कॉम | 25 Oct 2014, 8:00 am

भाषा, नई दिल्लीनैशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के तीन कैडेट्स ने शुक्रवार को अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए एक अधेड़ उम्र की महिला को डूबने से बचा लिया।...

ncc cadets saved the woman jumped into yamuna
एनसीसी कैडेट्स ने यमुना में कूदी महिला को बचाया

भाषा, नई दिल्ली

नैशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के तीन कैडेट्स ने शुक्रवार को अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए एक अधेड़ उम्र की महिला को डूबने से बचा लिया। महिला खुदकुशी के मकसद से डीएनडी फ्लाईओवर के पास यमुना नदी में कूद गई थी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, घटना दिन में करीब 11 बजकर 30 मिनट की है। दिल्ली निदेशालय के तहत दिल्ली नौसेना यूनिट के एनसीसी कैडेट एक बचाव नौका सहित तीन नौका के साथ अपने रूटीन ट्रेनिंग अभियान पर थे। बयान के मुताबिक, प्रैक्टिस के दौरान नाविक अधिकारी (पेटी अफसर) एके शर्मा के नेतृत्व में यूनिट के 'बचाव और सुरक्षा नौका' ने डीएनडी फ्लाईओवर से अधेड़ उम्र की एक महिला को यमुना नदी में कूदते हुए देखा। महिला को डूबता देख बचाव दल तत्काल उसके पास पहुंची और तीनों कैडेट- विकास, आशीष और राहुल उसे किसी तरह बचाव नौका के अंदर लाने में कामयाब रहे। घटना की सूचना तुरंत ही यूनिट के कंट्रोल रूम में दी गई जिसके बाद यूनिट के सीओ कैप्टन आर. एस. दहिया एक अन्य बचाव नौका में एक और कर्मी और नौका परिचालक के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बयान के अनुसार, महिला को कृत्रिम सांस दी गई, जिसके बाद वह होश में लौटी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर