विस, कालकाजी लेडी एडवोकेट के घर चोरी करने में दो बार नाकाम रहे चोर तीसरी बार भी आ धमके। इस बार उन्हें पड़ोसियों ने घेर कर दबोच लिया। दो मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात कालकाजी में हुई। हाई कोर्ट की महिला वकील यहां डीडीए फ्लैट में रहती हैं। मंगलवार शाम 6 बजे वह कोर्ट से वापस घर आई तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनके फ्लैट को खोलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें देखते ही चोर भाग गए। रात में 12:15 बजे पड़ोसियों ने देखा कि कुछ बदमाश लेडी वकील की विंडो से घुसने की कोशिश कर रहे हैं। पड़ोसियों ने वकील को जगाया। उन्होंने पीसीआर कॉल की। पुलिस के आने पर चोर भाग गए। बुधवार दोपहर एडवोकेट कोर्ट में थीं। घर में ताला लगा हुआ था। उनके पड़ोसियों ने देखा कि चार बदमाश उनका ताला तोड़ रहे थे। पड़ोसियों ने उन्हें घर लिया। दो चोर भाग गए और दो पकड़ में आ गए। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।