Please enable javascript.जामिया की स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली - Jamia student commits suicide - Navbharat Times

जामिया की स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली

नवभारत टाइम्स | 23 Aug 2014, 12:01 am
Subscribe

नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी...

jamia student commits suicide
जामिया की स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली
न्यू उस्मानपुर
नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतक लड़की की पहचान महजबी (18) के रूप में हुई। पुलिस को कमरे से कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है। शुक्रवार को उसका रिजल्ट भी आने वाला था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। वह मां, एक बहन और दो भाइयों के साथ रहती थी। वह जामिया यूनिवर्सिटी से बीए कर रही थी। उसका शुक्रवार को रिजल्ट आने वाला था। लड़की ने अपने मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगा ली। उसे फांसी के फंदे पर झूलता देख उसकी बहन ने शोर मचाकर परिवारवालों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को हॉस्पिटल भिजवाया।

परिवार वालों का कहना है कि कुछ समय से एक लड़का महजबी को काफी परेशान कर रहा था। उसने इसी वजह से खुदकुशी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर