Please enable javascript.7 साल बाद पकड़ा गया मर्डर का आरोपी - After 7 years, was arrested, accused of murder - Navbharat Times

7 साल बाद पकड़ा गया मर्डर का आरोपी

नवभारतटाइम्स.कॉम | 26 Jul 2014, 8:00 am

स, नई दिल्लीकोलकाता में लेबर यूनियन लीडर के मर्डर का आरोपी सात साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बार-बार अपनी जगह बदलने के बाद आरोपी 2011 में दिल्ली...

after 7 years was arrested accused of murder
7 साल बाद पकड़ा गया मर्डर का आरोपी
स, नई दिल्लीकोलकाता में लेबर यूनियन लीडर के मर्डर का आरोपी सात साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बार-बार अपनी जगह बदलने के बाद आरोपी 2011 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। दिल्ली में वह एक ट्रैवेल एजेंसी में काम कर रहा था, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दबोच लिया है। मुलजिम का नाम शेख तनवीर भुट्टो उर्फ बादशाह है।बादशाह और उसके सात सहयोगियों ने कोलकाता के यूनियन लीडर हरिकृष्णा गुप्ता का 2008 में मर्डर किया था। इन्होंने कृष्णा की हत्या की सुपारी ली थी। लेबर यूनियन को काबू करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। दो कार में आए आरोपियों ने कृष्णा के सीने में गोली मारी। उसके बाद उनकी दोनों आंखों के बीच में चाकू गड़ा दिया था। भागने से पहले आसपास के लोगों को डराने के लिए इस गैंग ने बम भी लहराए। कोलकाता के कोसीपोर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर इनकी तलाश की जा रही थी। बादशाह पहले बिहार शिफ्ट कर गया था और 2011 में दिल्ली आ गया और नौकरी करने लगा।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर