Please enable javascript.मेट्रो के सामने लड़की को धकेलने में युवक पर केस दर्ज - File a case in pushing young girl in front of Metro - Navbharat Times

मेट्रो के सामने लड़की को धकेलने में युवक पर केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम | 26 Jul 2014, 8:00 am

विशेष संवाददाता, छतरपुर चलती मेट्रो के सामने लड़की को धकेलने के आरोप में उसके जानकार लड़के के खिलाफ जान से मारने की कोशिश के तहत एफआईआर दर्ज की गई...

file a case in pushing young girl in front of metro
मेट्रो के सामने लड़की को धकेलने में युवक पर केस दर्ज
विशेष संवाददाता, छतरपुर चलती मेट्रो के सामने लड़की को धकेलने के आरोप में उसके जानकार लड़के के खिलाफ जान से मारने की कोशिश के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस अफसर मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख कर तहकीकात आगे बढ़ाएंगे। बुधवार सुबह छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर हुडा सिटी सेंटर की ओर जा रही मेट्रो के सामने पटरी पर अमित चौहान (27) और मोहिनी मिगलानी (22) को गिरे हुए देख कर ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर मेट्रो रोक दी थी। अस्पताल में मोहिनी ने पहले पुलिस को बताया था कि वह कंप्लेंट नहीं देना चाहती। शाम को अम्बाला से उसके परिवार के लोग दिल्ली आ गए। तब मोहिनी ने पुलिस को बयान दर्ज कराया। मोहिनी के मुताबिक, अमित चौहान उसके पीछे पड़ा हुआ था। वह रात-रात भर उसे एसएमएस करता रहता था और पीछा करता था। उसने पुलिस को बताया कि छतरपुर स्टेशन पर अमित ने उसका हाथ पकड़ कर उसे पटरियों पर धकेला था। डीसीपी संजय भाटिया ने अमित के खिलाफ धारा 307 के तहत एफआईआर की पुष्टि की। अभी उसे अरेस्ट नहीं किया गया है। मोहिनी के सिर में पीछे चोट लगी है। अमित बुधवार को ही रिलीव कर दिया गया था। बुधवार सुबह अमित ने मोहिनी को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था। वहां से दोनों डीएलएफ गुड़गांव जाते हुए रास्ते में छतरपुर उतर गए थे। मोहिनी हडसन लेन में रिश्तेदार के घर रह कर एग्जाम की तैयारी कर रही है। वह कुरुक्षेत्र के इंस्टिट्यूट में बी टेक के फोर्थ ईयर में है। पंजाब पुलिस के एसआई का बेटा अमित इसी संस्थान से एमटेक कर चुका है।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर