Please enable javascript.रेपएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर,एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बताया रेप, आरोपी बरी - Extra Marital Affair told the rape accused acquitted - Navbharat Times

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बताया रेप, आरोपी बरी

नवभारत टाइम्स | 22 Apr 2014, 6:52 am

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने बरी कर दिया...

extra marital affair told the rape accused acquitted
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बताया रेप, आरोपी बरी
वरिष्ठ संवाददाता, नई दिल्ली
शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को रेप का रूप दिया गया है।

अदालत ने कहा कि शादीशुदा होने के बावजूद महिला ने अफेयर किया और बाद में उसने बड़ी आसानी से अपने प्रेमी पर रेप का आरोप लगा दिया। महिला का एक बेटा भी है। महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि बाद में वह अपने वादे से मुकर गया और उसका अबॉर्शन भी करवा दिया।

अदालत ने कहा कि एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को रेप केस में बदलने का ट्रेंड चल पड़ा है, आए दिन ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। अदालत ने कहा, जब एक महिला अपनी शादी के जारी रहने के दौरान किसी अन्य पुरुष से शादी नहीं कर सकती तो उसके प्रेमी के खिलाफ रेप का मुकदमा क्यों चलाया जाए वो भी तब जब मामला महज एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का हो।

अडिशनल सेशन जज निवेदिता अनिल शर्मा ने कहा कि बदलते समय के साथ नैतिक मूल्यों को लेकर भी लोगों की सोच में परिवर्तन आ गया है। अदालत ने उत्तम नगर निवासी प्रीतम पाल (बदला हुआ नाम) को बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोप से बरी करते हुए कहा कि रेकॉर्ड में पेश साक्ष्यों से ऐसा कहीं भी साबित नहीं होता कि आरोपी ने 26 वर्षीय महिला से शादी का झूठा वादा कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर