Please enable javascript.रोहिणी में जलती महिला छत से कूदी - Woman jumps from burning roof in Rohini - Navbharat Times

रोहिणी में जलती महिला छत से कूदी

नवभारतटाइम्स.कॉम | 20 Apr 2014, 08:00:00 AM

स, नई दिल्लीरोहिणी इलाके के दोपहर के वक्त एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। हादसे में एक महिला बुरी तरह झुलस गई है जबकि उसके दोनों बच्चों को बचा...

woman jumps from burning roof in rohini
रोहिणी में जलती महिला छत से कूदी
स, नई दिल्लीरोहिणी इलाके के दोपहर के वक्त एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। हादसे में एक महिला बुरी तरह झुलस गई है जबकि उसके दोनों बच्चों को बचा लिया गया है। बताया जाता है कि सेक्टर 6 के मकान संख्या डी-8 में सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगी है। महिला फिलहाल जयपुर गोल्डन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।पुलिस के मुताबिक यह मकान सुनील सेठ नाम के एक शख्स का है। दोपहर 12 बजे के आसपास सुनील की पत्नी सपना सेठ दूसरी मंजिल पर कुछ काम कर रही थीं कि अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने सपना को भी अपनी चपेट में ले लिया। वह कमरे से बाहर निकलकर बालकनी पर आईं और नीचे की ओर छलांग लगा दी। नीचे वह एक सैंट्रो कार पर गिरीं। इलाके में गश्त कर रहे कॉन्स्टेबल फौरन मौके पर पहुंच गए। पता चला कि सपना को दो छोटे बच्चे दूसरी मंजिल पर फंसे हुए हैं। दोनों कॉन्स्टेबल किसी तरह मकान में दाखिल हुए और बच्चों को बचा लिया। आग काबू करने के लिए तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए। लगभग 40 मिनट के बाद आग पूरी तरह से काबू कर ली गई।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर